
नई दिल्ली : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। 10 अगस्त को वर्कआउट करते समय दिल का दौरा के बाद से ही वह हॉस्पिटल में बेहोश है। उनका इलाज दिल्ली के एम्समें जारी है। 15 दिनों से अपने जीवन के लिए संघर्ष कर राजू अब भी वेंटिलेटर पर हैं। ऐसे में उनके फैंस और चाहने वाले लगातार उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
राजू श्रीवास्त्व के होश में आने की खबर से उनके परिवार समेत फैंस भी काफी खुश हैं, सुबह जानकारी सामने आई कि आखिरकार 15 दिनों के बाद कॉमेडियन को होश आ गया है। अब फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और सभी की उम्मीद है कि जल्दी ही राजू स्वस्थ होकर फिर से अपनी कॉमेडी से सबको गुदगुदाएंगे।
Dainik Aam Sabha