Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित में एक गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित में एक गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

भोपाल। गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित नारियल खेड़ा में एक गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गर्भवती को तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन ने मंगलवार शाम सुलतानिया अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान गुरुवार शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया है। सोनू मजदूरी करता है। सीता और सोनू का एक छह साल का बच्चा है, जबकि सीता गर्भवती थी। करीब एक सप्ताह पहले अपनी गर्भवती पत्नी को छोड़कर सोनू कहीं चला गया। मंगलवार को उसकी तबीयत बिगड़ी और उसने घटना की जानकारी मायके पक्ष को दी। मायके पक्ष के लोगों ने सीता को सुलतानिया अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां पता चला कि सीता के गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई है। डॉक्टर ने आॅपरेशन कर बच्चे को निकाल लिया था। इसके बाद सीता की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति सोनू पर आरोप लगाते हुए पीएम कराने की मांग की थी, ताकि मौत के सही कारण पता चल सके। पुलिस ने सीता का पीएम कराने बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)