Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / निशातपुरा थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

निशातपुरा थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित रूसल्ली चौराहा पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह बात सामने आई कि वह शराब पीने का आदी था और नशे में ही चौराहा पर गिर गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया है। युवक निशातपुरा में रहता था और प्राइवेट काम करता था। उसके परिवार में मां के अलावा भाई है, जबकि पिता नहीं है। लक्ष्मी नारायण को बुधवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास रूसल्ली चौराहा पर अचैत अवस्था में पड़ा देखकर एंबुलेंस हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंची थी। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)