Friday , July 3 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / राजू श्रीवास्तव अब भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं, स्थिति चिंताजनक

राजू श्रीवास्तव अब भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं, स्थिति चिंताजनक

नई दिल्ली : राजू श्रीवास्तव अभी भी दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज यानी AIIMS में जिंदगी और मौत के बीच लगातार जूझ रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री से राजू श्रीवास्तव के लेटेस्ट हेल्थ अपडेट को लेकर फिलहाल कुछ ऐसा ही कहा जा रहा है। हालांकि, कहा जा रहा है कि हालत में थोड़ी सी सुधार है, लेकिन बहुत कम यानी स्थिति अब भी चिंतानक बनी हुई है। राजू श्रीवास्तव की पूरी फैमिली इस वक्त हॉस्पिटल में दिन-रात खड़ी है और दुनिया भर में फैन्स उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। राजू लगातार लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर हैं। राजू श्रीवास्तव का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में थोड़ी सुधार है, लेकिन बस कल से बेहतर है।

राजू लगातार लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर है

बीते 10 अगस्त को वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे, जिसके बाद अचानक बेहोश होकर गिर पड़े और फिर पता लगा कि कार्डिएक अरेस्ट की वजह से ऐसा हुआ। इसके तुरंत बाद जिम के स्टाफ उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स में लेकर पहुंचे जहां उन्हें भर्ती कराया गया। हमारे सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, ‘राजू लगातार लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर हैं। इसके बाद से वह वापस होश में नहीं आ सके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)