Friday , July 3 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / भोपाल / भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को भोपाल पहुंचेंगी

भोपाल / भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को भोपाल पहुंचेंगी

आम सभा, भोपाल : भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को दोपहर 2 बजे भोपाल पहुंचेंगी। स्टेट हैंगर पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद सहित पदाधिकारियों ने बुधवार को उनके स्वागत की तैयारियों का जायजा लिया।

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के स्वागत की भव्य तैयारियों को लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी एवं मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने स्टेट हैंगर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। स्वागत के पश्चात श्रीमती मुर्मू मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर विधायकगणों से मुलाकात करेंगी। तत्पश्चात श्रीमती द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)