Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

मध्य प्रदेश / बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

श्योपुर : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना बुधवार को मानपुर पुलिस थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई, जब कुछ लोग अजनोई गांव के जंगल में एक नदी पर पिकनिक मनाने गये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मृतकों की पहचान रामभरत आदिवासी (28), दिलीप आदिवासी (27) एवं मुकेश आदिवासी (20) के रूप में की गई है। ये तीनों ढेंगदा गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि ये तीनों अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पिकनिक मनाने गए थे और सभी दोस्त नदी में मछलियां पकड़ रहे थे। तोमर ने बताया कि इसी दौरान बिजली गिर गई जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि इस घटना में दयाराम आदिवासी, सतीश आदिवासी एवं सोमदेव आदिवासी बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)