Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / शहर के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही इसके लिए जी जान से काम करूंगी : विभा पटेल भोपाल

भोपाल / शहर के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही इसके लिए जी जान से काम करूंगी : विभा पटेल भोपाल

आम सभा, भोपाल : राजधानी में चल रहे नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की ओर से महापौर पद की उम्मीदवार विभा पटेल ने आज सुबह से कस्तूरबा नगर अन्ना नगर और सुभाष नगर में अपना धुआंधार चुनाव अभियान चलाया इस दौरान विभा पटेल को सुनने देखने के लिए सभी क्षेत्रों में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा सुबह 10:00 बजे कस्तूरबा इलाके में वार्ड 58 में पहुंची विभा पटेल ने चेतक ब्रिज गौतम नगर में कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार राय के समर्थन में जोरदार प्रचार अभियान चलाया.

इस दौरान उनसे अनेक मतदाताओं ने भेंट की और अपना जन समर्थन देने का वादा किया मतदाताओं ने अपने उपेक्षित पड़े वार्ड में समस्याओं को विभा पटेल के सामने रखा इस इलाके में एक नुक्कड़ सभा में विभा पटेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि मुझे पता है कि भोपाल के नागरिकों को उनकी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है अब मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी कि मैं अपने भोपाल शहर के भाई बहनों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो इसके लिए मैं संघर्ष करूंगी इसके बाद विभा पटेल अन्ना नगर वार्ड में पहुंची जहां पर भी उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया यह झुग्गी झोपड़ी वाला इलाका है यहां रहने वाले आम नागरिक पानी साफ-सफाई लाइट सभी बातों को लेकर परेशान है श्रीमती विभा पटेल यहां जैसे ही पहुंची लोगों की भीड़ ने उनको घेर लिया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया पटेल ने लोगों को आश्वस्त किया कि वह उन्हें अपना समर्थन प्रदान करें वह इस वार्ड में सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे उसके बाद विभा पटेल सुभाष नगर इलाके में जनसंपर्क के लिए रवाना हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)