Tuesday , April 28 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / मध्यप्रदेश / इंदौर में हिंसक हुआ ‘अग्निपथ’ पर विरोध प्रदर्शन, पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी

मध्यप्रदेश / इंदौर में हिंसक हुआ ‘अग्निपथ’ पर विरोध प्रदर्शन, पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी

इंदौर : सैन्य बलों में भर्ती की नयी ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ आक्रोश जताते हुए इंदौर में सैकड़ों युवाओं ने शुक्रवार को रेल और सड़क यातायात बाधित किया। प्रदर्शनकारियों के पथराव के बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस भी छोड़ी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। करीब 600 युवा अलग-अलग समूहों में आकर शहर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर एकत्र हो गए जिससे कुछ रेलगाड़ियां रोकनी पड़ीं। प्रदर्शनकारियों के पथराव शुरू करने पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़कर हालात पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)