Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / उत्तर प्रदेश / युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश / युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलिया : जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ एक साल से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। रसड़ा कोतवाली के प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र निवासी मनजीत राजभर पिछले एक साल से युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उन्होंने बताया कि युवती ने जब उससे शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया तथा उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत पर राजभर के खिलाफ बुधवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई और युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सिंह ने बताया कि राजभर को आज गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)