Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / राष्ट्रीय सैथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के सदस्यो की मासिक बैठक तरकुलहा में सम्पन्न

राष्ट्रीय सैथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के सदस्यो की मासिक बैठक तरकुलहा में सम्पन्न

आम सभा, गोरखपुर। राष्ट्रीय सैथवार मल्ल-स्वाभिमान मोर्चा ट्रस्ट के विस्तार पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। सभी सक्रिय सदस्यो ने अपने बहुमूल्य सुझावों द्वारा संगठन के गांव-गाँव तक विस्तार पर गहन चर्चा किया और अपने अपने कर्तव्यों का पालन करने पर बल देने की बात किया।

बैठक में सभी उपस्थित सक्रिय सदस्यो ने सर्व सम्मति से बिरादरी के अपनी राजनीतिक पार्टी के गठन की भी शत-प्रतिशत सहमति दी और इसको अतिशीघ्र धरातल पर उतारने की तन,मन,धन से स्वीकृति दिया। मेरे स्वजातीय भाई-बहनों आप लोगो ने जिस प्रकार समाज के एकमात्र सामाजिक संगठन को सवांरा,सराहा और विश्वास जताया है, हम पुर्णनिष्ठा एवं विश्वास के साथ कह सकते है, समाज का अपना राजनैतिक पार्टी स्वजातीय बन्धुओ में सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, भावना को विकसित करने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी। इस मीटिंग में देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, महराजगंज, गोरखपुर टीम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)