Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

भोपाल / अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

भोपाल। बैरागढ़ थाना क्षेत्र स्थित हलालपुर बस स्टैंड के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात वाहन ने नगर निगम के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। मृतक रात करीब पौने 3 बजे वह पैदल अपने घर जा रहा था। हलालपुर बस स्टेड से पहले कट प्वाइंट पर उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)