Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सांसद एवं जिला अध्यक्ष ने किया नवीन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत

सांसद एवं जिला अध्यक्ष ने किया नवीन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत

आम सभा, विशाल सोनी, अशोक नगर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के दिशा निर्देश अनुसार भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरव सोनी के द्वारा नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें कार्यकारिणी के सदस्यों को उनके दायित्व सौंपे गए.

क्षेत्रीय सांसद गुना अशोकनगर डॉक्टर के.पी. यादव एवं अशोकनगर भाजपा के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी के द्वारा नवनियुक्त भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का स्वागत सांसद कार्यालय अशोकनगर मे किया गया जिसमें मुख्य रुप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ सोनी, महामंत्री रामवीर सिंह यादव, अर्जुन सिंह दांगी, मीडिया प्रभारी विशाल सोनी एवं कार्यकारिणी के समस्त सदस्य उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)