Thursday , April 23 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / तीन बच्चों की मां से दुष्कर्म का मामला सामने आया, अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का मामला

भोपाल / तीन बच्चों की मां से दुष्कर्म का मामला सामने आया, अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का मामला

– नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर दैहिक शोषण

भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मां से दुष्कर्म और उससे दैहिक शोषण का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपी उसका लगातार उसका दैहिक शोषण कर रहा था। करीब 5 महीने तक दैहिक शोषण होने के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर बलात्कार, दैहिक शोषण और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 27 साल की महिला इलाके में रहती है। वह ग्रहणी है, जबकि उसका पति प्राइवेट काम करता है। महिला के 3 बच्चे हैं। महिला ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि अगस्त 2021 में पड़ोस में रहने वाले परिचित ने नहाते समय उनका मोबाइल से वीडियो बना लिया था। उक्त वीडियो महिला को दिखा कर वह ब्लैकमेल करने लगा। उसका कहना था कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो वह उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए उसे बदनाम कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)