Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / मिसरोद पुलिस को मिली सफलता, आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे

भोपाल / मिसरोद पुलिस को मिली सफलता, आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे

आम सभा, भोपाल : वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तारतम्य में थाना प्रभारी मिसरोद के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन कर थाना क्षेत्र मे हुई वाहन चोरी का खुलासा किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण- थाना मिसरोद मे दिनांक 03/02/2022 को फरियादी ने इंडस टाउन मिसरोद स्थित अपने मकान में चोरी होने की रिपोर्ट की जिस पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध क्रमांक 83/22 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया अनुसंधान के दौरान सूझ संदेहियों एवं रात्रि गश्त व पेट्रोलिंग के दौरान संदेहियों से लगातार पूछताछ की गई, विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही प्रहलाद सूर्यवंशी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने अपने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया आरोपी प्रहलाद के कब्जे से चोरी गये मशरूका एक होम थियेटर,एलईडी,चांदी की पायल आदि एवं नगद 10,000 रूपये कुल कीमती करीबन। लाख रूपये की जत की गई तथा तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपीगण का विवरण – प्रहलाद सूर्यवंशी निवासी क्रांति चौक जिला विदिशा हाल मिसरोद।

बरामद मशरूका का विवरण- नकबजनी एवं चोरी गये एक होम थियेटर, एलईडी, चांदी की पायल आदि एवं नगद 10,000 रूपये कुल कीमती करीबन 1 लाख रूपये।

अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका- थाना प्रभारी मिसरोद आर.बी.शर्मा, उनि अरूण शर्मा, उनि लवेश मालवीय, उनि अर्चना तिवारी प्रआर 1460 दीपक मालवीय आर.3598 पवन त्रिपाठी, आर.2985 सुभाष पटेल, आर.3330 अतुल सिंह, आर. 1732 मुकेश पटेल, म. आर. आरजू दुबे , म.आर. महिमा गिनारे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)