Saturday , March 14 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / उत्तर प्रदेश में महिला की हत्या करने के आरोप में उसकी बेटी समेत चार लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में महिला की हत्या करने के आरोप में उसकी बेटी समेत चार लोग गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने 55 वर्षीय एक महिला की हत्या करने के आरोप में उसकी बेटी एवं दामाद समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उषा देवी कांधला थाना क्षेत्र के तहत शामली में रामपुर खेड़ी गांव के जंगल में 31 जनवरी को मृत मिली थी। पुलिस ने बताया कि ऐसा आरोप है कि देवी की बेटी प्रियंका ने अपने पति शिवम और दो अन्य लोगों राजेंद्र और नौशाद की मदद से अपनी मां की गला घोंटकर हत्या की थी। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने अपनी मां की मर्जी के खिलाफ तीन साल पहले शिवम से शादी की थी। देवी ने उनकी शादी को स्वीकार नहीं किया था, जिससे प्रियंका नाराज थी और उसने अपनी मां की हत्या करने का फैसला किया। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)