Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / डिप्रेशन में आकर घर से भागी एक युवती को गुना पुलिस द्वारा सुरक्षित परिजनों से मिलाया

डिप्रेशन में आकर घर से भागी एक युवती को गुना पुलिस द्वारा सुरक्षित परिजनों से मिलाया

आम सभा, गुना। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम के लिये एवं बच्चों की मदद हेतु हर संभव निरंतर प्रयास कियेजा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 04 फरवरी 2022 को इंदौर निवासी एक 20 वर्षीय एक युवती जो अरविन्दो कालेज इंदौर से बीडीएस की छात्रा है, का परीक्षा परिणाम बिगड जाने के कारण वह डिप्रेशन में आकर अपने घर से बिना बताये इंदौर कोटा ट्रेन मे बैठकर बीनागंज आ गई। युवती अत्यधिक डिप्रेशन में होने के कारण कुछ भी अनहोनी कर सकती थी।

इसकी सूचना गुना पुलिस को मिलने पर पर पुलिस कीएक टीम बीनागंज रेलवे स्टेशन पहुंची और युवती से बात उसे विश्वास में लेकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया। युवती के बीनागंज में मिलने कीसूचना उसके परिजनों को दी गई एवं युवती के परिजनों के आने पर उसे सकुशल उस के परिजनों के सुपुर्द किया गया गया। युवती के माता-पिता द्वारा अपनी पुत्री को सुरक्षित पाकर गुना पुलिस की सराहना करते हुये गुना पुलिस का धन्‍यवाद ज्ञापित किया गया। इस कार्यवाही मे चाचौडा थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार गुप्ता एवं उनकी टीम के अतिरिक्त विशेष पुलिस किशोर ईकाई गुना से प्रधान आरक्षक अनिल सिंह तोमर की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)