Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / नकली सोना को असली सोना बताकर बेंचकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को मिसरोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल / नकली सोना को असली सोना बताकर बेंचकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को मिसरोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

आम सभा, भोपाल : फरियादी राजधर प्रजापति निवासी नवजीवन कॉलोनी छोला मंदिर भोपाल ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोना बताकर नकली सोना देकर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के संबंध में रिपोर्ट किया फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मिसरोद मे अज्ञात आरोपीगण के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

धोखाधड़ी की घटना का अनुसंधान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आरोपीगणों की तलाश पतारसी के लगातार प्रयास किये गये एवं आरोपियों की तलाश पतारसी के दौरान घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज के सूक्ष्म अवलोकन एवं तकनीकी संसाधनों के उपयोग से आरोपीगणों की पहचान हुई जिसमे वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी के संबंध मे पुख्ता सूचना प्राप्त हुई मे वारदात में शामिल संदिग्ध पुरुष झुग्गी बस्ती गांधीनगर भोपाल में अपने घर पर आया हुआ है कि सूचना पर थाना प्रभारी मिसरोद रासबिहारी शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर रवाना किया जहां पर संदिग्ध पुरुष से पूछताछ किया जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार किया गया एवं घटना में संलिप्त अन्य आरोपीयो को पूर्व मे गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपीगण का विवरण

वीरु उर्फ टकली उर्फ विक्की सिलावट

वारदात का तरीका – आरोपीगणों द्वारा खुद को फरियादी से मेहनत मजदूरी करना एवं उसी समय जमीन मे खुदाई के दौरान जमीन से सोना चांदी के जेवरात मिलना तथा पैसों की जरूरत होने से उक्त जेवरात को बेंचने के लिये फरियादी को विश्वास में लेने के लिये पहले कुछ असली सोने चांदी के जेवरात देकर बाद मे धोखाधड़ी से नकली सोने चांदी के जेवरात देकर मोटी रकम ऐंठ कर आरोपीगण गायब हो जाते हैं।

आरोपीगणो की पृष्ठ भूमि और आपराधिक रिकॉर्ड – आरोपीगण मूलतः छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र व गुजरात प्रान्त के निवासी हैं तथा दीगर प्रांतों में जाकर मजदूरी करने का बहाना बनाकर झुग्गी बस्तियों मे रहकर मौका तलाश कर लोगो के साथ धोखाधड़ी कर नकली सोना देकर पैसें ऐंठने का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)