Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रमुख निर्देश कोविड संक्रमण की स्थिति की समीक्षा में

मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रमुख निर्देश कोविड संक्रमण की स्थिति की समीक्षा में

– कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर कार्यशील स्थिति में रहें।

– राज्य में बड़े मेले आयोजित न हों।

– विवाह समारोह आदि में उपस्थिति संख्या सीमित रहे। इनकी सीमा 250 रहेगी।

– उठावना, अंतिम संस्कार आदि में 50 व्यक्ति तक शामिल हों।

– स्कूलों में यथावत 50 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति की व्यवस्था बनी रहे।

– प्रदेश में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।

– होम आइसोलेशन का प्रभावी पर्यवेक्षण हो।

– कोविड केयर सेंटर्स में स्वयंसेवी संस्थाएँ स्वेटर, रजाई आदि उपलब्ध करवाएँ।

– आरटीपीसीआर टेस्ट की माकूल व्यवस्था बनी रहे।

– अन्य व्याधियों से ग्रस्त लोगों को प्राथमिकता से अस्पताल में दाखिल कर उपचार का लाभ दें।

– प्रत्येक स्तर पर कोविड एप्रोपिएट व्यवहार का पालन हो।

– ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल GOI के अनुसार हो (भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार चिकित्सा उपचार करें)।

– यह संभव है प्रदेश में संक्रमित रोगी संख्या बढ़ेगी, आवश्यकतानुसार बिस्तर क्षमता बढ़ाएँ।

– कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ब्लॉक स्तर तक बना लें।

– प्रतिदिन 60 हजार से कम न हो कोरोना जाँच, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग होती रहे।

– 15 से 18 वर्ष के बच्चों के आयु समूह के टीकाकरण का कार्य चलता रहे ।

– संक्रमण के लक्षण साधारण हैं ,फिर भी आवश्यकता अनुसार जो जरूरी कदम होंगे, वे उठाए जाएंगे।

– सभी नगरों और ग्रामों में उपचार और पॉजिटिव रोगियों की देखभाल की व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद रहे।

– संभागीय मुख्यालयों और मेडिकल कॉलेज स्तर पर सभी प्रबंध सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)