
आम सभा, भोपाल : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, भोपाल अविनाश लवानिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश अनुसार भोपाल जिले में भी त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2021-22 हेतु जारी कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिय है कि निर्वाचन कार्यक्रम एवं उसके अनुसरण में की जाने वाली निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यवाहियों को निरस्त किया जाए।
Dainik Aam Sabha