Friday , July 3 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / ऑनलाइन परीक्षा कराने हेतु बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के छात्रों ने ज्ञापन सौंपा रजिस्टर को

ऑनलाइन परीक्षा कराने हेतु बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के छात्रों ने ज्ञापन सौंपा रजिस्टर को

आम सभा, धर्मेंद्र साहू, भोपाल : ऑनलाइन परीक्षा कराने हेतु बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रदर्शन करते हुआ ज्ञापन सौंपा रजिस्टर को बता दे की छात्रों की मांग है की कोरोना के नए वेरिएंट के बढ़ते केस को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन परीक्षा कराने चाहिए और इस को लेकर जल्द आदेश जारी हो.

कोविड-19 की तीसरी लहर एवं ओमिक्रॉन जैसी घातक महामारी हमारे देश व प्रदेश में बहुत तेजी से फैल रही है कोरोना वायरस की पहली लहर के बाद से अभी तक विद्यार्थियों को महाविद्यालय द्वारा ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा था पहली लहर के समय से कुछ विद्यार्थीगण जो शहर से बाहर रह रहे हैं वह अभी तक अपने घरों से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे.

वर्तमान में मध्यप्रदेश शासन के माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की परीक्षाएं ऑनलाइन कराने के आदेश दिए हैं एवं मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑफलाइन कराने के आदेश दिए हैं जो की बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ अन्याय पूर्ण हैं. कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन जैसी घातक बीमारियों को ध्यान में रखते हुए एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की परीक्षाएं की तरह बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की परीक्षाएं ऑनलाइन कराने के आदेश प्रसारित करने की मांग को लेकर रजिस्टर को छात्रों ने ज्ञापन सौंपा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)