Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / हमीदिया अस्पताल में एक दर्दनाक हादसा, ट्रक अनियंत्रित होकर एक डंपर से टकराया दो युवकों की मौके पर मौत

हमीदिया अस्पताल में एक दर्दनाक हादसा, ट्रक अनियंत्रित होकर एक डंपर से टकराया दो युवकों की मौके पर मौत

भोपाल। हमीदिया अस्पताल में रविवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए सीमेंट लेकर जा रहे 18 चक्का ट्राले के अचानक ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित ट्राला एक डंपर को टक्कर मारते हुए एक क्वार्टर में घुस गया। जहां, तीन युवक खाना खा रहे थे। तीनों ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर बताया जा रहा है। घायल को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कमला नेहरू अस्पताल के पास हुआ। घटना के बाद ड्रायवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

रात करीब 10 बजे 18 चक्का ट्राला सीमेंट लेकर साइट पर जा रहा था। हमीदिया अस्पताल परिसर में कमला नेहरू अस्पताल के पास उसका अचानक ब्रेक फेल हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर एक डंपर से टकराया।

एक क्वार्टर में खाना खा रहे मजदूर अनिल कुमार, सुरजीत लोहार और फूलचंद्र को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अनिल कुमार और सुरजीत की मौत हो गई। जबकि फूलचंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों युवक छत्तीसगढ़ के बताए गए हैं। जोकि यहां बोरिंग मशीन में मजदूरी कर रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)