Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / वीर नायक जितेंद्र कुमार वर्मा को दी श्रद्धांजलि

भोपाल / वीर नायक जितेंद्र कुमार वर्मा को दी श्रद्धांजलि

आम सभा, भोपाल। तमिलनाडु के कुन्नुर में वायुसेना के हेलीकॉप्टर हादसे में दिवंगत हुए सीहोर (धामंदा) के नायक जितेन्द्र कुमार वर्मा को आज भोपाल पहुंचने पर श्रद्धांजलि दी गई ।

पुराने एअर पोर्ट पर नायक जितेन्द्र कुमार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, संभागायुक्त गुलशन बामरा, पुलिस कमिश्नर मकरन्द देउस्कर कलेक्टर अविनाश लवानिया, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर इरशाद वली सहित अन्य अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि के बाद नायक जितेन्द्र कुमार वर्मा को सेना के वाहन से उनके गृह ग्राम धामंदा के लिये रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)