Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल के हमीदिया में किडनी ट्रांसप्लांट होगा

भोपाल के हमीदिया में किडनी ट्रांसप्लांट होगा

हमीदिया अस्पताल में इसी सप्ताह किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी की जा रही है। डीन गांधी मेडिकल कॉलेज डॉ. अरविन्द्र राय ने बताया कि विगत तीन माह बाद किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी की जा रही है इसके लिए अंगदान समिति ने ट्रांसप्लांट की मंजूरी दे दी है। गांधी मेडिकल कॉलेज के 9 डॉक्टर्स की टीम के द्वारा इस ऑपरेशन को लगभग डेढ़ से दो घंटे में किया जाएगा। यूरो-सर्जन डॉ. अमित जैन, डॉ. सौरभ जैन, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ. ब्रजेश कौशल, डॉ. स्वेता श्रीवास्तव, डॉ. यशवंत दावले, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु शर्मा, डॉ. आर.आर. वैध, डॉ. चेतन इस टीम के महत्वपूर्ण सदस्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)