Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / थाना सुखीसेवनियाँ पुलिस व्दारा अंधे कत्ल का 04 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना सुखीसेवनियाँ पुलिस व्दारा अंधे कत्ल का 04 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

आम सभा, भोपाल। घटना का विवरण- दिनांक 18.11.21 को सूचना मिली की नया बायपास रोड अशोक मीना के खेत के सामने के रोड के किनारे एक व्यक्ति पडा हुआ है की सूचना पर मौके पर पहुचा जहाँ एक व्यक्ति मृत हालत में पडा हुआ था जिसके पास लोगो की भीड इकट्टा हो गई थी मृतक के शव को देखने पर उसके शरीर पर धारदार कठोर हथियार से कई जगहो पर कटे हुये के निशान एवं पीठ में गोली लगने का गहरा गड्डा था मृतक के शरीर मे जगह जगह से खून निकल रहा था मृतक खून से लतपथ था मृतक के पास एक मो.सा.,एक कट्टा ,चला हुआ करतूस व लाईटर पडा हुआ था वहाँ पर एकत्रित लोगो में से एक व्यक्ति ने अपना नाम विजय प्रजापति बताकर व्दारा घटना को देखना बताया जिसकी सूचना पर मौके पर मर्ग क्र.0/21 धारा 174 जा.फौ. एवं रिर्पोट पर अपराध क्र.0/21धारा 302,34 भादवि का अज्ञात एक्टिवा सवार दो व्यक्तियो के देहाती नालसी कर शव शव का शव पंचनामा कार्यवाही की जाकर थाने पर असल अपराध 456/21 धारा 302,34 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के व्दारा अज्ञात अरोपीगणो की गिरफ्तारी व अज्ञात मृतक की शिनाख्ती हेतु दिशा निर्देश दिया जाकर दो टीम गठित की गई।

घटना स्थल पर मिली मो.सा. के नम्बर के वाहन स्वामी की जानकारी प्राप्त कर उक्त पते पर तस्दीक पर मृतक की पहचान इमरान खान पिता रईस खान उम्र 34 साल के रूप में हुई मृतक का इतिहास खगोला गया जिस पर पता चला कि मृतक इमरान ने अपनी सास के ऊपर जान लेवा हमला कर उसे गंभीर चोटे पहुचाई थी, जिसका घटना को लेकर थाना निशातपुरा में अपराध पंजीबध्द हुआ था जिस अपराध में मृतक 08 दिन पहले ही जेल से छूटा था तथा मृतक व ससुराल पक्ष के लोगो में आपस में मनमुटाव है जिसको देखते हुये मृतक के ससुराल बिलाल मस्जिद थाना निशातपुरा पहुँचकर मृतक के ससुराल पक्ष के लोगो से पूछताछ की गई तथा मृतक का साला सामिर उर्फ समीर उपस्थित नही मिला आस पास के लोगो से पूछताछ पर मृतक के साले सामिर उर्फ समीर पर संदेह जाहिर हुआ और मृतक के साले सामिर उर्फ समीर की तलास कर कब्जा पुलिस लिया जाकर बारीकी से पूछताछ करने पर सामिर उर्फ समीर के व्दारा जुर्म स्वीकार कर अपने साथी रीतेश विश्वकर्मा के साथ मिलकर मृतक की हत्या करना स्वीकार किया गया हत्या के दौरान मृतक की पत्नि नेहा भी मृतक के साथ उपस्थित थी हत्या का कारण अपनी माँ के साथ मृतक के व्दारा जान लेवा हमला करना व मृतक के व्दारा परेशान करने से बदला लेने की योजना बनाकर आरोपीगण व्दारा मृतक को तलावर से व गोली मारकर हत्या करना पाया गया।

उक्त सराहनीय कार्य में पुलिस थाना सुखीसेवनियाँ भोपाल के उप निरी. सुरेश कालभोर, उनि पवन सेन थाना प्रभारी अयोध्या नगर, उनि विजय त्रिपाठी थाना अवधपुरी ,सउनि ओ.पी.शुक्ला प्र.आर. अरविन्द शर्मा कार्यवाहक प्र.आर. योगेन्द्र शुक्ला आर.2900 संगम लाल शुक्ला, आर.3016 रवि सिहं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)