Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / बीएसएसएस कॉलेज एन.एस.एस. के छात्र-छात्रा करेगें स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों का निरीक्षण

भोपाल / बीएसएसएस कॉलेज एन.एस.एस. के छात्र-छात्रा करेगें स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों का निरीक्षण

आम सभा, भोपाल : स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम स्तर पर किये गये विभिन्न निर्माण कार्यों तथा स्वच्छता सर्वेक्षण के निर्धारित बिन्दुओं के संबंध में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर आवश्यक फीडबेक लिया जायेगा। जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन संतोष झारिया ने छात्र-छात्राओं को आवश्यक प्रशिक्षण दिया और आगामी सर्वेक्षण में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्री झारिया ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 के कार्यो का भौतिक‍ निरीक्षण करने के लिए बीएसएसएस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में आवश्यक चर्चा कर आगामी सर्वेक्षण में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए एन.एस.एस के युवाओं से अनुरोध किया गया। उन्होंने बताया कि ये युवा स्वच्छता सर्वेक्षण योजना में क्रियान्वयन और नवाचारों के संबंध में सुझाव भी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)