Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भारतीय प्रेस दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित, प्रेस के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर हुआ मंथन

भारतीय प्रेस दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित, प्रेस के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर हुआ मंथन

आम सभा, भोपाल : भोपाल प्रेस क्लब के तत्वावधान में आज भारतीय प्रेस दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां वर्तमान परिस्थितियों में प्रेस की स्थिति और चुनौतियों पर खुल कर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार लज्जाशंकर हरदेनिया ने की। विशेष वक्ता थे नेशनल स्किल डेवलपमेंट बोर्ड के सलाहकार हेमंत देशमुख।

कार्यक्रम में श्री हरदेनिया ने पुराने अनुभवं साझा करते हुए प्रेस के साथ ही लोकतंत्र के समक्ष उत्पन्न खतरों से आगाह किया और प्रेस की एकता की जरूरत बताई। हेमंत देशमुख ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर निशाना साधा। उनका कहना था कि प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता के सामने सोशल मीडिया तिक नहीं सकता। इसे बनाए रखना आवश्यक है। वरिष्ठ पत्रकार अजय बोकिल ने प्रेस के सामने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के खतरे की ओर आगाह किया। अलीम बज्मी ने पत्रकारिता में नए प्रयोग पर जोर दिया।

क्लब के संरक्षक सतीश सक्सेना ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए भारतीय प्रेस दिवस के बारे में जानकारी दी और मीडिया के हालात पर प्रकाश डाला। नेशनल मीडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने प्रेस को अपनी शक्ति का विस्तार करने की जरूरत बताई। सुश्री अनुराधा त्रिवेदी ने प्रेस की एकता पर जोर दिया और कहा कि आज सभी संगठनों के एकजुट होने का समय आ गया है। भोपाल प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रेस संगठनों कि एकता के प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अरुण पटेल, समाजसेवी प्रवेश विजयवर्गीय, ओ पी श्रीवास्तव, डीएन पांडेय, प्रेम नारायण प्रेमी, परवेज, विवेकानंद द्विवेदी, विजय शर्मा, नासिर अली, बृजेंद्र सक्सेना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गुर्जर का सम्मान किया : कार्यक्रम में दैनिक सांध्य प्रकाश के समाचार संपादक हाकम सिंह गुर्जर को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर उनका सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)