Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / पिता एवं भाई ही निकला बेटी का बलात्कारी एवं कातिल, रातीबड पुलिस ने किया खुलासा

भोपाल / पिता एवं भाई ही निकला बेटी का बलात्कारी एवं कातिल, रातीबड पुलिस ने किया खुलासा

आम सभा, भोपाल : दिनांक 14/11/21 को वन रक्षक को भ्रमण के दौरान समसगढ जंगल में पिलोटा नाला में लाश मिलने की सूचना पर थाना रातीबड पुलिस मौके पर पहुची तो देखा कि एक मृत महिला एवं उसके पास 05 से 06 माह का शिशु की लाश भी नाले मे पडी हुई है ।

घटना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना का पर्दाफाश करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

उक्त घटना मे थाना हाजा पर दो लाशे प्राप्त होने के पश्चात थाना हाजा पर प्रथक – प्रथक मर्ग कायम किया जाकर जांच मे लिया गया । मर्ग जांच के दौरान आसपास के थानो से उक्त हुलिया के गुमशुदा व्यक्तियो के बारे मे जानकारी जुटाना , घटना स्थल के आसपास के ग्रामिणो ,फोरेस्ट के कर्मचारियो , रातीबड के निवासियो , मुखबिरो से गहन चर्चा उपरांत सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिलकिसगंज क्षेत्र की एक बच्ची का करीब 01 वर्ष पूर्व सिहोर जिले के किसी गांव मे प्रेम विवाह हुआ था जो कि न ही अपने घर पर है न ही अपने पति के साथ है।

इस जानकारी के आधार पर सूक्ष्मता से जांच की गई तो पता चला कि उक्त लडकी कुछ दिन पहले अपनी बहन के घर रातीबड आई थी। इसी दौरान थाने का रिकार्ड देखा गया तो पता चला कि दिनांक 09/11/21 को रातीबड निवासी एक फरियादी द्वारा थाने पर रिपोर्ट कि की उसके यहा रहने वाली महिला की बहन के पति द्वारा लागातार अपनी पत्नि एवं बच्चे के विषय मे उससे पूछताछ की जा रही है उसके द्वारा जानकारी न देने की स्थिति मे पुलिस मे रिपोर्ट करने की धमकी दी जा रही है ।

उक्त आवेदन के आधार पर मृत महिला के पति , मृतिका की बहन , बहन के मकान मालिक एवं उसकी माँ से चर्चा की गई एवं मृतिका की बहन को उसकी लाश कपडे व गहने दिखाये गये जिससे मृतिका की बहन द्वारा उसकी पहचान की गई ।

मृतिका की बहन द्वारा बताया गया कि दिनाकं 04/11/21 की शाम बहन के पुत्र का निधन बिमारी के कारण हो गया था जिसके अंतिम संस्कार के लिये उसने अपने पिता व भाई को गांव से बुलाया था। मेरी बहन मेरे पिता व भाई के साथ मोटर साईकिल से बहन के पुत्र की लाश के अंतिम संस्कार के लिये जंगल मे गई थी। उसके बाद जब भाईदूज के दिन जब मेरा भाई टीका कराने आया, तब उसने बताया कि मेने एवं पिताजी ने बहन को मारने की योजना बनाई थी।

बच्चे के अंतिम संस्कार के बहाने से जंगल मे ले जाकर बहन की गला दबाकर हत्या कर दी है, फोन पर बातचीत मे पिता के द्वारा भी हत्या करना स्वीकार किया। भय के कारण मृतिका की बहन ने उक्त बात किसी को नही बताई किंतु पुलिस टीम द्वारा पूछताछ मे उक्त घटना क्रम स्पष्ट हो गया।

उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम आऱोपी के गांव बिलकिसगंज के पास पहुचकर मृतिका के पिता , भाई को थाने लाकर विस्तृत पूछताछ की तो पहले तो मृतिका के पिता व भाई द्वारा जुर्म स्वीकार नही किया गया। हिकमातमली से पूछताछ मे आरोपी द्वारा बडी पुत्री का फोन बहन के पुत्र के अंतिम संस्कार के लिये आना , रास्ते मे पिता पुत्र द्वारा पुत्री की हत्या करने की योजना बनाना। आरोपी पुत्र व पुत्री के साथ बच्चे के अंतिम संस्कार के लिये समसगढ के जंगल की और जाना, पुत्री के प्रेम विवाह के कारण स्वयं का व परिवार का पुत्री से कुपित होना ,सडक से करीब 01 कि.मी. नाले की और जंगल मे पुत्री के साथ बच्चे की लाश को लेकर जाना, बच्ची के पुत्र की लाश को जंगल मे फेंक देना एवं वही पास मे पुत्री के साथ बालात्कार करना ,बालात्कार पश्चात गला दबाकर पुत्री की हत्या करना ,वापस सडक पर आना ,पुत्र को सम्पूर्ण घटना क्रम से अवगत कराना एवं वापस गांव पहुचना स्वीकार किया । आरोपी के पुत्र द्वारा भी स्वयं का योजना मे शामिल होना ,बहन से कुपित होना स्वीकार किया ।

सम्पूर्ण घटनाक्रम स्पष्ट होने के पश्चात थाना रातीबड मे अप0क्र0 624/21 धारा 302, 376, 120बी, 201 भादवि. का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया जाकर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया ।

जंगल मे अज्ञात महिला ,अज्ञात शिशु की लाशे मिलना एवं महिला के अधोवस्त्र लाश के पास मिलने से महिला की बालात्कार एवं हत्या की प्रथम दृष्टया पुष्टी होने के पश्चात घटना अति गंभीर प्रवत्ति की होने,महत्वपूर्ण ड्युटियो मे व्यस्त होने के पश्चात भी लाश प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर उक्त सनसनी खेज घटना का पर्दाफाश करने मे वरिष्ट अधिकरिगणो द्वारा थाना प्रभारी रातीबड सुधेश तिवारी एवं उनकी टीम के उनि. स्वरूप सिंह, सउनि. मोहन सिंह , सउनि . देवेन्द्र सिंह , प्रआर. राकेश गुर्जर , प्रआर.अतुल जंगले , आर.मुरारी शर्मा , आर. रमेश वर्मा , आर. भूपेन्द्र सिंह की प्रशंसा की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)