Tuesday , March 24 2026
ताज़ा खबर
होम / व्यापार / पेटीएम मनी ने एआई समर्थित वॉयस ट्रेडिंग की शुरुआत की, यूजर्स को आसान तरीके से शेयरों की खोज, खरीद और बिक्री में मिलेगी मदद

पेटीएम मनी ने एआई समर्थित वॉयस ट्रेडिंग की शुरुआत की, यूजर्स को आसान तरीके से शेयरों की खोज, खरीद और बिक्री में मिलेगी मदद

– खुदरा निवेशकों को वॉयस ऑर्डर देने और सूचीबद्ध शेयरों के लिए लाइव जानकारी प्राप्त करने में सक्षम बनाता है, जो ट्रेडर्स के लिए भारत का पहला स्मार्ट सहायक है।

– 5G, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और एक आपस में जुड़ी दुनिया के नए युग में ट्रेड प्लेसमेंट समय को कम करके यूजर्स को पहले से बेहतर अनुभव प्रदान करता है।

उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए भारत के अग्रणी डिजिटल इकोसिस्टम(1) पेटीएम ने आज घोषणा करते हुए बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पेटीएम मनी ने वॉयस ट्रेडिंग की शुरुआत कर दी है। यह यूजर्स या उपयोगकर्ताओं को एक वॉयस कमांड के माध्यम से ट्रेडिंग करने या स्टॉक के बारे में जानकारी की सुविधा प्रदान करता है। इस सेवा की शुरुआत पेटीएम मनी के यूजर्स अनुभव को उन्नत करने के लिए अगली पीढ़ी और एआई संचालित तकनीक की पेशकश करने के प्रयासों के अनुरूप शुरू की गई है।

डिजिटल ट्रेडिंग के युग में अब सेकेंड के भीतर गतिविधियां होती हैं और ऐसी स्थिति में ऑर्डर देना और उसके क्रियान्वयन की गति बेहद मायने रखती है। स्टॉक की खोज, जिसमें कीमत विशेष का निर्धारण और खरीदी जाने वाली शेयरों की मात्रा शामिल है, का मतलब है कि यूजर्स को वांछित नतीजे हासिल करने के लिए स्क्रीन को कई बार टैप करना होता है।

पेटीएम मनी की आरएंडडी टीम ने विशेष रूप से वॉयस ट्रेडिंग के साथ इस समस्या को हल करने के लिए बदलावकारी तकनीक के अपने अनुभव का लाभ उठाया। वायस ट्रेडिंग फीचर तत्काल प्रोसेसिंग की अनुमति देने के लिए न्यूरल नेटवर्क एंड नैचुरल प्रॉसेसिंग (एनएलपी) के उपयोग के साथ एकल वॉयस कमांड को सक्षम बनाता है। 5G, स्मार्ट डिवाइस और एक हाइपर-कनेक्टेड दुनिया के आगमन के साथ, हमारे जीने और लेन-देन करने का तरीका बदल जाएगा और इसमें आवाज आधारित लेनदेन की प्रक्रिया धीरे-धीरे मुख्यधारा बन जाएगी और यह उसी दिशा में वीडियो/ऑडियो की शक्ति को अपनाने की दिशा में उठाया गया पहला कदम है।

पेटीएम मनी के सीईओ वरुण श्रीधर ने कहा, “पेटीएम मनी में, हमारा ध्यान हमेशा यूजर अनुभव को बढ़ाने और निवेश को तेज, सस्ता और आसान बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर रहा है। उपकरणों की मोबाइल-फर्स्ट और आपस में जुड़ी दुनिया और 5G के बहुप्रतीक्षित लॉन्च के साथ, वॉयस ट्रेडिंग सुविधा यूजर्स को सरल वॉयस कमांड के साथ गतिशील वातावरण में ट्रेडिंग की सामान्य 5 से 6 चरणों की प्रक्रिया को छोड़ने में सक्षम बनाती है। हमें विश्वास है कि इससे समय के साथ यूजर्स अनुभव में सुधार होगा और तकनीक की समझ रखने वाले निवेशकों को अधिक सुविधा मिलेगी। हम नई तकनीकों पर बहुत सारे आरएंडडी कर रहे हैं और यह लॉन्च होने वाले पहले उत्पादों में से एक है।’’

वॉयस ट्रेडिंग वर्तमान में चुनिंदा यूजर्स के लिए बीटा में शुरू की जा रही है और अगले हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)