आम सभा (खेल प्रतिनिधि) भोपाल। सम दृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम म.प्र. के संयुक्त तत्वावधान में 10नवंबर 2021 को शा.उ.मा. विद्यालय मल्हार आश्रम (रामबाग)इन्दौर में ब्लाइंड क्रिकेट महिला मध्य प्रदेश टीम का चयन शिविर आयोजित किया गया चयन उपरांत मध्य प्रदेश महिला ब्लाइंड टीम का गठन किया जाएगा।
ब्लाइंड क्रिकेट टीम की शिविर में इन्दौर ,देवास, उज्जैन आदि शहरों की 103 ब्लाइंड महिला प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया। ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम चयन शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि, मा. शँकर ललवानी लोक सभा साँसद इन्दौर के कर कमलों से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विशेष रूप से संजय जगदाले, पुर्व सचिव बी.सी.सी.आइ सँगठन की अ.भा.सह सचिव श्रीमती स्वाति धारे,सँयुक्त सँचालक, सामाजिक न्याय विभाग, सक्षम के पदाधिकारी विक्रम अग्निहोत्री, श्रीमती मिनाक्षी भावसार, अशोक टेमले अन्य सँगठन के पदाधिकारी, एवं गण मान्य नागरिक उपस्थित थे।
ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम चयन शिविर मे चयन प्रक्रिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड मध्य प्रदेश के महासचिव अंतर्राष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेटर सोनू गोलकर, सँजय लोखंडे ,विकास अधिकारी एन.ए.बी. ओम प्रकाश, अमित नामदेव, ए.पी. नायडू ,अध्यक्ष भो.शाखा श्रीमती विनीता कोपरगांवकर ,समन्वयक, ब्लाइंड महिला क्रिकेट ,म.प्र ,एवं अन्य प्रशिक्षको के मार्गदर्शन मे सम्पन्न हुआ।