Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / सरस्वती मंदिर छठ घाट पर कृष्णा गौर द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान रविवार को

भोपाल / सरस्वती मंदिर छठ घाट पर कृष्णा गौर द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान रविवार को

आम सभा, भोपाल। छठ व्रती श्रद्धालुओं के साथ बिहार सांस्कृतिक परिषद के संरक्षक व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान रविवार को सुबह 9 बजे से चलाया जाएगा। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा में स्वच्छता एवं पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। बिहार सांस्कृतिक परिषद द्वारा छठ घाट स्वच्छता अभियान का ये चौथा चरण है। कार्यक्रम के पश्चात छठव्रती श्रद्धालुओं को व्यवस्थित वेतन के लिए रजिस्ट्रेशन करके जगह दिया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के भोजपुरी, मगही एवं मैथली भाषी लोग शामिल होंगे। सरस्वती मंदिर छठ घाट में इस वर्ष 62वां आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओ की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्था किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)