Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / महापर्व छठ पूजा की समुचित व्यवस्था हेतु सरस्वती मंदिर छठ घाट पर भोपाल जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का दौरा हुआ

महापर्व छठ पूजा की समुचित व्यवस्था हेतु सरस्वती मंदिर छठ घाट पर भोपाल जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का दौरा हुआ

– बिहार सांस्कृतिक परिषद द्वारा छठ पूजा का मुख्य आयोजन सरस्वती मंदिर घाट पर महापर्व छठ पूजा की तैयारी जोरों पर

आम सभा, भोपाल। बिहार सांस्कृतिक परिषद् के के कार्यकर्ताओ एवं छठव्रती श्रद्धालुओ द्वारा छठ महापर्व की तैयारी सरस्वती मंदिर प्रांगण, भेल में युद्व स्तर पर किया जा रहा है। इस अवसर पर भोपाल जिला प्रशासन से संयुक्त कलेक्टर मनोज वर्मा जी का सरस्वती मंदिर छठ घाट पर विशेष निरीक्षण किया गया। उन्होंने तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित गोविंदपुरा थाना के टी आई अशोक सिंह चौहान जी को पुलिस व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था एवं नगर निगम के अधिकारियों को वृहद स्वच्छता के साथ समुचित प्रकाश, जल आपूर्ति, चेंजिंग रूम, मंच एवं टेंट तथा बैठक व्यवस्था करने का तत्काल निर्देश जारी किया। आयोजन समिति के संयोजक सतेन्द्र कुमार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया एवं सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। परिषद के संरक्षक एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा छठ पूजा के आयोजन में समुचित व्यवस्था हेतु बैठक कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया था।

परिषद् के कार्यकर्ताओ द्वारा स्वच्छ्ता एवं पवित्रता का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा हेतु सूर्य कुंडों एवं प्रांगण की पवित्रता अक्षुण रखते हुए छठ वर्ती श्रद्धालु एवं भक्तो की सुविधा हेतु यह अभियान लगातार 15 दिनों से चलाया गया। इस अवसर पर संयोजक सतेंद्र कुमार ने कहा कि परंपरा अनुसार इस महापर्व में स्वच्छता एवं पवित्रता का विशेष ध्यान रखना होता है जिसमे प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित रहता है। केवल बनस्पतियों के बने सामग्री ही उपयोग करते है। बांस के बनाये सूपा और दौरा का उपयोग किया जाता है। शासन के निर्देशों के अनुसार रविवार को मार्किंग एवं नंबरिंग किया गया। तत्पश्चात रजिस्ट्रेशन करके घाट पर छठ पूजा के लिए वेदी निर्माण एवं स्थान दिए जाएंगे।

बिहार सांस्कृतिक परिषद् म. प्र. शासन से पंजीकृत एवं भेकनिस, भेल, भोपाल से संबद्ध सबसे बड़ा सांस्कृतिक एवं गैर राजनैतिक संगठन हैं जिसमे भोपाल के भोजपुरी, मैथली एवं मगही भाषी दो लाख लोग जुड़े है। सतेन्द्र कुमार ने बताया कि वर्ष 1960 में स्थापित सरस्वती देवी मंदिर प्रांगण, ई. सेक्टर, बरखेड़ा मे निर्मित सूर्यकुंड मे छठ महापर्व के भव्य आयोजन परिषद द्वारा विगत 62 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व इस वर्ष 8 नवंबर, 2021 को नहाय–खाय से प्रारम्भ होकर 9 नवम्बर, 2021 को लोहण्डा/संझत/खड़ना तथा

10 नवम्बर को भगवान सूर्य का प्रथम अर्ध्य (सायं) एवं 11 नवम्बर को द्धितीय अर्ध्य (प्रात:) देने के पश्चात सम्पन्न होगा। परिषद द्वारा वर्ष भर में अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन किया जाता है साथ जान सेवा हेतु निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सालय तथा निम्न आय वर्ग वाले परिवार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए दो विद्यालय एक डॉ राजेन्द्र प्रसाद एवं दूसरा सम्राट अशोक प्री प्रा विद्यालय सफलता पूर्वक संचालित किया जाता हैं।

इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए शासन द्वारा जारी कोविड-19 के निर्देशो एवं एसओपी का पालन तथा मास्क /सेनेटाइजर/सोशल डिस्टनसिंग के प्रयोग के साथ आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश चौधरी, सूर्य कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, संजय साह, डॉ संदीप सिंह, मनोज पाठक, कृष्णा कुमार, विकास कुमार, रंजीत शर्मा, डी के त्रिपाठी, संजीव कुमार, अरुण शर्मा, अजय शर्मा, मनोज यादव, राजकुमार प्रसाद एवं कार्यकर्तागण शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)