आम सभा, भोपाल। मध्य प्रदेश वूशु संघ की सचिव सारिका गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 20 से 25 अक्टूबर 2021 तक जूनियर राष्ट्रीय वूशु स्पर्धा का आयोजन भारतीय वूशु संघ द्वारा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर पंजाब में किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह भारतीय वूशु संघ के सीईओ सोहेल अहमद, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के डी जी,17 वीं बटालियन के आईपीएस राजपाल सिंह , पंजाब वूशु संघ के अध्यक्ष एवं ओलंपिक मेडलिस्ट सुरेंद्र सिंह सोडी के कर कमलों द्वारा किया गया। भारतीय वूशु दल की प्रशिक्षक सारिका गुप्ता ने बताया स्पर्धा में संपूर्ण भारत के लगभग 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्पर्धा में खिलाड़ियों ने अपने प्रशिक्षक सारिका एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री दिव्यांश गुप्ता के मार्गदर्शन में 9 स्वर्ण पदक ,5 रजत पदक, 10 कांस्य पदक सहित कुल 24 पदक प्राप्त कर पूरे भारतवर्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सचिव ने बताया स्पर्धा में की जज की भूमिका मे मध्य प्रदेश के रत्नेश सिंह ठाकुर बृजेश धुरेंटे एवं मैनेजर की भूमिका मैं अनामी कुशवाहा और रानू मालवीय रहे। मध्य प्रदेश के बुशू दल में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष एनके त्रिपाठी, संरक्षक डॉ . जितेंद्र जामदार ,ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह ,जिला खेल अधिकारी जबलपुर आशीष पांडे, कुलदीप बरार साई प्रशासक, सिद्धार्थ श्रीवास्तव ,गौरी शंकर पांडे , विवेक कश्यप आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मध्य प्रदेश वूशु की टीम मे पदक प्राप्त खिलाड़ी निम्नानुसार है तान्या जाटव 2 स्वर्ण पदक ,वंशिका नामदेव 1 रजत पदक 2 कांस्य पदक, स्पर्श खरे 3 स्वर्ण पदक ,हेमांग केवट 1 कांस्य पदक ,अंशिता पांडे 1 स्वर्ण पदक 2 कांस्य पदक, प्रज्ञा यादव 2 रजत पदक, सूर्या कुशवाहा 1 स्वर्ण पदक, काजू सोंधिया 1 कांस्य पदक अरिंदम श्रीवास्तव 1 कांस्य पदक पल्लवी चौहान 1 रजत पदक, नंदिनी नगर 1 कांस्य पदक, नमन शर्मा 1 कांस्य पदक, प्रिंस टेकम 1 कांस्य पदक, ग्रुप इवेंट में स्वर्ण पदक(वंशिका नामदेव ,तान्या जाटव,अंशिता पांडे,प्रज्ञा यादव,काजोल चौहान,पीयूष तिवारी,स्पर्श खरे), डयुअल इवेंट्स – स्वर्ण पदक (वंशिका नामदेव, अंशिता पांडे ,प्रज्ञा यादव), रजत पदक (स्पर्श खरे, सार्थक गोस्वामी)।