Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / झीलों की नगरी भोपाल में गगन रेस्टोरेंट एंड बेकरी का भव्य शुभारंभ हुआ

झीलों की नगरी भोपाल में गगन रेस्टोरेंट एंड बेकरी का भव्य शुभारंभ हुआ

आम सभा, हिमांशु सिंह, भोपाल। लजीज व्यंजन और अच्छा खाने का शौक रखने वालों के लिए एक खुशखबरी है, राजधानी स्थित सुभाष नगर मैं गगन रेस्टोरेंट्स एंड बेकरी का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने किया, उद्घाटन अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग ने अपने बयान में कहा कि स्वाद के शौकीनों के लिए जिस ऊर्जा से रेस्टोरेंट्स संचालकों ने अपना नया प्रतिष्ठान खोला है।

मैं उम्मीद करता हूं की भोपाल की जनता को उसी ऊर्जा से नए-नए व्यंजनों का लुत्फ भी मिलेगा ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं वही रेस्टोरेंट्स संचालक सोनू सरदार योगेश विश्वकर्मा और तरुण सिंह का कहना है अब एक ही छत के नीचे इंडियन, साउथ इंडियन, जैन थाली महाराष्ट्रीयन और गुजराती व्यंजनों के अलावा और भी बहुत कुछ मिलेगा इसके अलावा यहां पार्सल सुविधा होम डिलीवरी भी की जावेगी, चाय के शौकीनों को भी यहां जिंजर टी, लेमन टी, हर्बल टी, चॉकलेट टी, कॉफी समेत अन्य 20 प्रकार की चाय भी उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही आने वाले दिनों में आम जनों की डिमांड पर व्यंजनों की श्रंखला को बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)