Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सूफियाना संगीत के बीच खादी खरीदारी, चरखा खादी उत्सव में दीपावली की खरीदारी

सूफियाना संगीत के बीच खादी खरीदारी, चरखा खादी उत्सव में दीपावली की खरीदारी

आम सभा, भोपाल । भोपाल वासियों द्वारा रविवार को सूफियाना संगीत का लुत्फ लेते चरखा खादी उत्सव में जमकर खरीदारी की गई । मप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा उत्सव में प्रतिदिन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु सूफियाना गायन का आयोजन किया गया था जिसमे कलाकारों द्वारा एक से एक बढ़कर एक सूफी गानों को प्रस्तुति दी गई।

आजादी का अमृत महोत्सव एवं आत्म निर्भर मध्य प्रदेश के अन्तर्गत खादी तथा ग्रामोद्योग के क्षेत्र में कार्यरत कत्तिन, बुनकरों एवं अन्य कारीगरों को सतत् रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, द्वारा भोपाल हाट परिसर, भोपाल में दिनांक 09 अक्टूबर, 2021 से दिनांक 20 अक्टूबर, 2021 तक चरखा खादी उत्सव का आयोजन जा रहा है । इस चरखा खादी उत्सव में विभिन्न राज्यों द्वारा उत्पादित खादी एवं ग्रामोद्योग सामग्री भोपाल वासियों को एक ही परिसर में उपलब्ध कराई गई है।

चरखा खादी उत्सव में 12 राज्यों – राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखण्ड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश की खादी एवं ग्रामोद्योग के क्षेत्र में कार्यरत राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की लगभग 110 इकाईयों द्वारा खादी ग्रामोद्योग एवं हेण्डीक्राफ्ट्स की इकाईयों द्वारा भाग लिया जा रहा है।

चरखा खादी उत्सव में इन राज्यों की मलबरी सिल्क एवं मसलिन खादी की साड़ियॉं एवं कपड़ा, शाल एवं सूट, समस्त प्रकार के खादी वस्त्रों के रेडीमेड गारमेंट्स, लेडीज कुर्ते, ग्रामोद्योग में माटीकला की सामग्री, जूट, बैतबांस, लकड़ी के फर्नीचर, चमड़े के बैग, पर्स, अगरबत्ती, शैम्पू, सेनेटाईजर, शुद्ध एवं प्राकृतिक मसाले, शहद, अचार, पापड़, आटा, बेसन, दलिया इत्यादि विविध सामग्रियॉं उपलब्ध रहेगीं । इस चरखा खादी उत्सव में आम-जन द्वारा उत्साह के साथ भाग लिया जा रहा है।

इस चरखा खादी उत्सव में मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा समस्त प्रकार के कबीरा खादी वस्त्रों पर 20+10+10 प्रतिशत एवं विन्ध्यावैली ब्राण्ड के उत्पादों पर 20+10 प्रतिशत प्रदर्शनी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

बोर्ड की प्रबंध संचालक श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव द्वारा सभी प्रदेश वासियों से अनुरोध है कि करवा चौथ पर्व और दीपावली त्यौहार के अवसर पर कत्तिन, बुनकर एवं कारीगरों को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए चरखा खादी उत्सव में अवश्यक पधारें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)