Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल के प्रमुख विसर्जन स्थलों पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जारी

भोपाल के प्रमुख विसर्जन स्थलों पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जारी

– जिला प्रशासन और नगर निगम ने भोपाल के प्रमुख विसर्जन स्थलों पर की व्यापक व्यवस्था

आम सभा, भोपाल : देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार शाम से ही प्रारम्भ हो गया है। इस दौरान प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 15 एवं 16 अक्टूबर को भोपाल के प्रमुख घाटों रानी कमलापति घाट कमला पार्क, खटलापुरा, प्रेमपुरा घाट, सीहोर नाका, हथाईखेड़ा – अनंतपुरा, मालीखेड़ी, शाहपुरा, ईटखेड़ी और नरोन्हा सांकल विसर्जन स्थल पर पूरे विधि विधान से प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ठ व्यवस्था के साथ किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अविनाश लवानिया द्वारा दशहरा पर्व और दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दृष्टिगत कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर के प्रत्येक घाट पर अनुविभागीय अधिकारी, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं सहायक अधिकारी को विसर्जन कार्य समाप्ति तक के लिए तैनात किया गया हैं।

विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कन्ट्रोल रुम दूरभाष 0755-255922, 255933 नगर निगम फतेहगढ के कन्ट्रोल रुम का दूरभाष 0755-2542222 स्थापित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)