Wednesday , December 31 2025
ताज़ा खबर
होम / राजनीति / दीप्ति सिंह कीर ऑल इंडिया कांग्रेस वर्क्स कमेटी मध्य प्रदेश महिला अध्यक्ष नियुक्त

दीप्ति सिंह कीर ऑल इंडिया कांग्रेस वर्क्स कमेटी मध्य प्रदेश महिला अध्यक्ष नियुक्त

आम सभा, भोपाल : ऑल इंडिया कांग्रेस वर्क्स कमेटी (जी) की राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती मंगला देवी गुर्जर द्वारा मध्य प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष पद पर ऑल इंडिया कांग्रेस वर्क्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भगोरिया की अनुशंसा पर बुधनी जिला सीहोर क्षेत्र की वरिष्ठ एवं सक्रिय महिला नेत्री श्रीमती दीप्ति सिंह कीर की नियुक्ति की है श्रीमती दीप्ति सिंह कीर बुधनी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीहोर जिला महिला कांग्रेस की महामंत्री एवं उपाध्यक्ष के साथ ही जिला पंचायत जिला सीहोर की बाया क्षेत्र से दो बार प्रत्याशी रहकर कांग्रेस पार्टी मैं अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं.

श्रीमती सिंह की पार्टी के प्रति अपनी जवाबदारी वफादारी एवं सक्रियता को दृष्टिगत रखते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस वर्क्स कमेटी की महिला प्रदेश अध्यक्ष पद पर जवाबदारी दी गई है श्रीमती दीप्ति सिंह कीर की नियुक्ति पर सीहोर जिले सहित प्रदेश के कांग्रेस जनों एवं महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी मंगला देवी गुर्जर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव A I C W C g के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भगोरिया सीहोर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद मीना का आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती दीप्ति सिंह कीर को बधाई दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)