Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / ग्राम गुनगा में सॉलिडरीदाद एवं वोडाफोन-आईडिया फाउंडेशन द्वारा स्थापित प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण हुआ

मध्य प्रदेश / ग्राम गुनगा में सॉलिडरीदाद एवं वोडाफोन-आईडिया फाउंडेशन द्वारा स्थापित प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण हुआ

आम सभा, भोपाल : भोपाल जिले के बैरसिया जनपद पंचायत के ग्राम गुनगा में गुरूवार को वोडाफोन, आईडिया फाउंडेशन एवं सॉलिडरीदाद द्वारा स्थापित प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण किया गया। सॉलिडरीदाद एक एनजीओ है एवं वोडाफोन, आइडिया इसमें सीएसआर पार्टनर है।

आजीविका मिशन सॉलिडरीदाद एवं वोडाफोन, आईडिया यह तीनों संस्था मिलकर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का गठन कर रही हैं। जिससे महिला किसानों को अपनी उपज की सही कीमत प्राप्त हो सकें। ग्राम गुनगा में 500 महिलाएं कंपनी में जुड़ चुकी है एवं अन्य 500 महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य है। शेयर कैपिटल 500 निर्धारित है।

आयोजन में कार्यवाहक निर्देशक यारुन डगलस द्वारा 2017 से 2021 तक आये परिवर्तन पर बात की। उनके द्वारा बताया गया कि जब वो पहली बार आये थे तब यहाँ केवल पुरूष ही थे। बीच में एक बार और आएं तब आधी महिलाएं और आधे पुरुष थे पर जब आज में आया हूँ तो आज यहाँ सभी महिलाओं को देखकर बहुत खुशी हुई है। उन्होंने अपेक्षा की है कि भविष्य में इस समन्वय के अच्छे परिणाम देखने में आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)