Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / राजधानी भोपाल में सिक्योरिटी गार्ड ने सुपरवाइजर को गोली मारी, अस्पताल में हुई मौत

राजधानी भोपाल में सिक्योरिटी गार्ड ने सुपरवाइजर को गोली मारी, अस्पताल में हुई मौत

आम सभा भोपाल। शहर के एमपी नगर क्षेत्र में काम करने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपने ही सुपरवाइजर को गोली मारकर हत्या कर दी, यह मामला शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र का है जहां पर सीपीडब्ल्यूडी ऑफिस निर्माण सदन में सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड सुरक्षा के लिए तैनात हैं और आज गुरुवार को अपनी वेतन वृद्धि को लेकर गार्ड द्वारा अपने सुपरवाइजर से चर्चा कर रहा था जिसमें दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सिक्योरिटी गार्ड महेंद्र ने अपनी बंदूक से सुपरवाइजर आरके ठाकुर को गोली मार दी। जिसके बाद क्षेत्र में गोली की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई गंभीर रूप से घायल सुपरवाइजर को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने इलाज के बाद मृत घोषित कर दिया एमपी नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसने आरोपी महेंद्र को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)