Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के सुभाष नगर फाटक पर निर्माणाधीन पिल्लर से लोहे का टुकड़ा गिरने से एक व्यक्ति की मौत

भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के सुभाष नगर फाटक पर निर्माणाधीन पिल्लर से लोहे का टुकड़ा गिरने से एक व्यक्ति की मौत

आम सभा भोपाल। सुभाष नगर फाटक के पास भोपाल मेट्रो के निर्माण कार्य में पिल्लर के ऊपर से लोहे का बोल्ट गिरने से गई एक व्यक्ति की जान चली गई बता दें कि एमपी नगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर रेलवे फाटक के पास भोपाल मेट्रो का कार्य किया जा रहा है और पिल्लर के ऊपर से सोमवार रात करीब 8 बजे के पास पिल्लर से एक लोहे का टुकड़ा गिर पड़ा तभी उसे समय नीचे से गुजर रहे एक व्यक्ति के ऊपर जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई।

एमपी नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है, मृतक व्यक्ति सतपुड़ा भवन में कर्मचारी बताया जा रहा है। मृत व्यक्ति का नाम राजेश कुमार पाल उम्र 50 साल शहर के सेमरा क्षेत्र में रहने वाला है और वह सतपुड़ा भवन में नौकरी पर था और सोमवार रात को नौकरी से घर लौट रहा था तभी यह दुर्घटना हुई जिसमें मेट्रो के पिलर के ऊपर से एक लोहे का टुकड़ा उनके ऊपर जा गिरा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)