Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / रेडिसन भोपाल ने झीलों की नगरी भोपाल में मेहमानों के लिए खोले द्वार

रेडिसन भोपाल ने झीलों की नगरी भोपाल में मेहमानों के लिए खोले द्वार

आम सभा, धर्मेंद्र साहू, भोपाल : विख्यात होटल ब्रांड रेडिसन ने म.प्र.की राजधानी में रेडिसन भोपाल के प्रारंभ की घोषणा कर दी है। शहर के बीचों-बीच स्थित इस होटल को सुविधाजनक रूप से स्थापित किया गया है जहां से एयरपोर्ट की दूरी मात्र 40 मिनट और हबीबगंज रेलवे स्टेशन से 10 मिनट की है। रेडिसन भोपाल लगभग 4500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया गया है। जो कि व्यवसायिक एवं छुट्टी मनाने के उद्देश्य से आने आने वाले यात्रीगणों के लिए एक आदर्श स्थल है। रेडिसन होटल से सांची स्तूप,बड़ी झील, वन बिहार तथा भीमबेटका गुफाओ जैसे पर्यटको स्थल पर आसानी से पहुंच सकते है।

जुबिन सक्सेना, मैनेजिंग डारेक्टर एवं वाइस प्रेसिडेंट (दक्षिण एशिया) रेडिसन होटल समूह के अनुसार हम मध्य प्रदेश में अपने पदचिन्ह को मजबूत करने के लिए खुश है। मध्य प्रदेश में अन्य शहरों जैसे इंदौर ग्वालियर और खजुराहों में मौजूदगी के साथ भोपाल में आना हमारे पर्यटन में स्वागत योग्य वृद्धि है। भोपाल एक स्मार्ट सिटी के रूप में मजबूत अर्थव्यवस्था तथा निवेश के केंद्र के रूप में उभर रहा है।

रेडिसन भोपाल में 104 अद्वितीय तरीको से डिजाइन किए गए विशाल रुम और सूइट्स है:-सुपिरियर रूम, एक्जीक्यूटिव्ह रूम, जूनियर सुइटस, डीलक्स सुइट्स और एक्जीक्यूटिव्ह सुइट्स जो वर्क डेस्क, फ्री हाई स्पीड वाई-फाई और मनोरंजन माध्यम से ससज्जित है। होटल के कमरों तथा सार्वजनिक क्षेत्र स्थलों की डिजायन मध्य प्रदेश की गोंडकला से प्रेरित है जिसे होटल के निर्माण में लिया गया है। होटल की लॉबी में मौजूद सिग्नेचर वॉल लोक कथाओं से बने अवतारों का जीवत रूप है जिसे स्थानीय कलाकारों के 200 घंटों के अथक परिश्रम से बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)