Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / हबीबगंज पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर 81 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की

भोपाल / हबीबगंज पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर 81 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की

भोपाल। हबीबगंज पुलिस ने अरेरा कॉलोनी में रहने वाले एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 81 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है। तस्कर रायसेन से शराब लाकर उसे अरेरा कॉलोनी में डिस्काउंट में बेचता था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 81 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त कर ली है। पुलिस आबकारी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है। आरोपी अरेरा कॉलोनी में किराये से रहता है। वह रायसेन में शराब के ठेके पर काम करता था। ठेका बदलने के कारण उसकी नौकरी चली गई थी, लेकिन ठेके पर काम करने वाले लोगों से उसकी दोस्ती थी। आरोपी रायसेन से अपने परिचितों से कम कीमत में शराब लेकर आता था और उसे बाजार मूल्य से कम में बेचता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)