Friday , February 27 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / शिवसेना सांसद से जुड़े परिसरों पर ईडी ने धनशोधन मामले में छापेमारी की

शिवसेना सांसद से जुड़े परिसरों पर ईडी ने धनशोधन मामले में छापेमारी की

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित धनशोधन मामले में जांच के तहत महाराष्ट्र में शिवसेना की सांसद भावना गवली से जुड़े कई परिसरों पर सोमवार को छापेमारी की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि यवतमाल- वाशिम से लोकसभा की सदस्य से जुड़े कम से कम सात परिसरों पर धनशोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत छापेमारी की गई। समझा जाता है कि ईडी का मामला महाराष्ट्र पुलिस की प्राथमिकी पर आधारित है, जिसमें कथित तौर पर 18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी एवं अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। अधिकारियों ने कहा कि वाशिम, मुंबई एवं कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)