Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक गिरफ्तार

बलिया : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में मोबाइल फोन पर कथित रूप से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । बलिया के पुलिस अधीक्षक रामकरन नैय्यर ने बताया कि जिले के नगरा थाना में बृहस्पतिवार की रात्रि हिन्दू युवा वाहिनी (हियुवा) के जिला मंत्री राजीव सिंह चंदेल की शिकायत पर एक अज्ञात के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि चंदेल ने शिकायत में उल्लेख किया है कि उन्हें एक मोबाइल नंबर से कल शाम फोन किया गया और फोन पर उसे अपशब्द कहे गए तथा जान से मारने की धमकी भी दी गयी । उन्होंने बताया कि शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की और उनके लिये अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कियास । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामले की तत्काल छानबीन की और छानबीन के बाद मोबाइल नगरा थाना क्षेत्र के कोठवा गांव के अंकित यादव का पाया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी अंकित यादव को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)