Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / ए.एस.जी. आई हाॅस्पिटल की नई शाखा (बोर्ड आफिस के पास) का शुभारंभ

ए.एस.जी. आई हाॅस्पिटल की नई शाखा (बोर्ड आफिस के पास) का शुभारंभ

आम सभा, भोपाल : देश के तेजी से बढते आई हाॅस्पिटल चेन ए.एस.जी. आई हाॅस्पिटल क्वालिटी केयर बाय एम्स नई दिल्ली अल्युम्राय द्वारा नई शाखा (बोर्ड आफिस के पास) के शुभारंभ के उपलक्ष्य पर प्रेस वार्ता का आयोजन सोमवार को किया गया, मध्यभारत का सबसे बड़ा आंखों का सुपरस्पेशलाइज्ड प्राइवेट हाॅस्पिटल में कोविड प्रोटोकाॅल के साथ अत्याधुनिक मशीनों से टाका रहित मोतियाबिंद व पर्दे का इलाज, लेजिक लेजर से चष्में का नंबर हटाने, डायबिटिक रेटिनोपैथी, कालामोतिया, भेंगापन, काॅर्निया प्रत्यारोपण व बच्चों से संबंधित आंखों की बीमारी का इलाज बताया गया।

हाॅस्पिटल की अभी तक की यात्रा (2014-2021) जिसमें हाॅस्पिटल के द्वारा प्रदान की जाने वाली विषिष्ट सेवाएं, उपलब्धियाॅं, आर्थिक रुप से कमजोर लोगो की नेत्र सर्जरी एवं नेत्र शिविर लगाए गए। यह भी बताया गया की नेत्र की जटिलतम बीमारियाॅं जिनके इलाज के लिए पहले लोगो को दिल्ली मुबई या चेन्नई जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता था आज उन सभी जटिलतम नेत्र बीमारियों का इलाज ए.एस.जी. आई हाॅस्पिटल भोपाल में नवीनतम तकनीक या विधि से किया जा रहा है।

वार्ता में ए एस जी आई हाॅस्पिटल के चिकित्सक/ओफ्थल्मोलाॅजिस्ट डाॅ विकास जैन, डाॅ गणेश पिल्ले, डाॅ प्रशात सिंह, डाॅं नेहा चतुर्वेदी, डाॅ अर्पिता बासिया, डाॅ निखिल गोविंदवार, डाॅ आशा ठाकुर, डाॅ मयंक जैन, डाॅं खलील, डाॅ रामकिशन जनोरिया एवं हाॅस्पिटल के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)