Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 11 नए मामले

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 11 नए मामले

भोपाल : मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,92,054 तक पहुंच गयी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई है इस बीमारी से मरने वालों की संख्या अब 10,515 है। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 95 मरीज उपचाराधीन हैं ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 7,92,054 संक्रमितों में से अब तक 7,81,444 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को 37,169 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 3,84,98,112 लोगों को कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)