Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / वरिष्ठ उपयंत्रीयो को किया जा रहा दरकिनार और कनिष्ठो को किया जा रहा उपकृत

वरिष्ठ उपयंत्रीयो को किया जा रहा दरकिनार और कनिष्ठो को किया जा रहा उपकृत

– मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में रोष व्याप्त

– निराकरण ना होने की स्थिति में करेंगे कलम बंद हड़ताल

– प्रदेश व्यापी बैठक में तय होगी चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा

लंबे समय से प्रदेश की निर्माण एजेंसियों में अंधेर नगरी चौपट राजा वाला आलम सहज ही देखा जा सकता है, अगर संगठन की माने तो लंबे समय से विभाग में पदस्थ वरिष्ठ उपयंत्रीयो को शासन की अनदेखी के चलते अपने कनिष्ठों के दिशा निर्देश पर कार्य करना पड़ रहा है अधिकांश मामले राजधानी परियोजना प्रशासन में देखे जा सकते हैं जहां पर जूनियर्स सीनियर्स को निर्देश देते दिखाई दे रहे हैं उक्त मामले को लेकर संगठन के प्रदेश महामंत्री ओंकार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की विभाग में ऐसे कई वरिष्ठ उपयंत्री हैं जिनमें कुछ 30 वर्षों से तो कुछ 40 वर्षों से कार्यरत हैं जिसकी सूचना पूर्व में भी कई बार शासन प्रशासन के समक्ष रखी गई जिसके संबंध में विगत दिनों मुख्यमंत्री , मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास को ज्ञापन भी सौंपा गया.

ज्ञापन के माध्यम से शासन को यह भी अवगत कराया गया कि विभिन्न विभागों में वरिष्ठ उपयंत्रीयों के होते हुए भी अन्य विभागों से कनिष्ठ उपयंत्रीयों को वरिष्ठों के ऊपर शासन की मेहरबानी के चलते बैठा दिया गया है जो कि शासन के बिल्कुल नियम विरुद्ध है जिसका उल्लेख राजपत्र में भी स्पष्ट रूप से किया गया है उक्त मामले के संज्ञान में आने के बाद मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास ने वरिष्ठ उपयंत्रीयो को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही एक कोर कमेटी का गठन कर मामले का निराकरण किया जावेगा.

उक्त मामले को लेकर सिंह ने यह भी बताया कि मांगों का जल्द निराकरण ना होने की स्थिति मैं राजधानी परियोजना में पदस्थ उपयंत्रीयों द्वारा कलम बंद हड़ताल की जावेगी साथ ही आगामी रणनीति के लिए संगठन जल्द ही एक बैठक आहूत कर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)