Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल की बेटियों ने भोपाल गेट से टोक्यो ओलिम्पिक 2020 में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए निकाली साईकल रैली

भोपाल की बेटियों ने भोपाल गेट से टोक्यो ओलिम्पिक 2020 में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए निकाली साईकल रैली

आम सभा, भोपाल : टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गुरुनानक मण्डल द्वारा भारतीय खिलाड़ियों का प्रोत्साहन हेतु भोपाल की बेटियों ने भोपाल गेट से साइकिल रैली निकाली जिसमें पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने कहा उन्होंने कहा, ‘‘वह सिर्फ अपने लिए ही नहीं खेलते बल्कि देश के लिए खेलते है, इन खिलाड़ियों को भारत का गौरव भी बढ़ाना है और लोगों का दिल भी जीतना है और इसलिए मैं आप सभी से आग्रह करना चाहता हु हमें जाने-अनजाने में भी हमारे इन खिलाड़ियों पर दबाव नहीं बनाना है, बल्कि खुले मन से, इनका साथ देना है, हर खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाना है।

इस मौके पर अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने कहा कि जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे ओलिपिक खेलों में भारत के खिलाड़ियो को उत्साहित करने के लिए इस साईकल रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने ने कहा कि अब पुराना समय चला गया है, ये नया भारत है। अब यहां पर अच्छे खिलाड़ियों का सम्मान होता है। उन्हें खेलों में भाग लेने के पूरे अवसर मिलते हैं। युवा पीढ़ी पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग ले तो उनके लिए सरकारी नौकरी व सेना में भर्ती होने के रास्ते खुल जाते हैं।

इस अवसर पर विभा गरुण,रीटा बजाज ,सिमरन कुकरेजा, भूमि रामानी ,माया वाधवानी, राजकुमारी डोंगरे, मालती अहिरवार,सुनीता कालरा ,सोनम, अनमोल बजाज, अंशु अरोरा ,अंजू शाह, प्रियल ,प्रियांशी अरोरा ,विद्या, वंशिका रामानी,आर्यान्शी सहित बड़ी संख्या में भोपाल की बेटियां उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)