Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश में फल व्यापारी से पुलिस की क्रूरता का मामला, मानवाधिकार आयोग ने जवाब मांगा

मध्य प्रदेश में फल व्यापारी से पुलिस की क्रूरता का मामला, मानवाधिकार आयोग ने जवाब मांगा

इंदौर : मप्र में फल व्यापारी से पुलिस की क्रूरता का मामला, मानवाधिकार आयोग ने जवाब मांगा चोरी के संदेह में यहां 18 वर्षीय फल व्यापारी से दो पुलिस आरक्षकों की कथित क्रूरता के मामले का मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने सोमवार को संज्ञान लिया और पुलिस के एक आला अधिकारी से रिपोर्ट तलब की। आयोग के एक अधिकारी ने कहा, “इस मामले में आयोग ने इंदौर के पुलिस उपमहानिरीक्षक से घटना को लेकर जवाब और पीड़ित फल व्यापारी की चिकित्सीय जांच रिपोर्ट 10 दिन के भीतर तलब की है।”

अधिकारी के मुताबिक शहर के नगीन नगर निवासी फल कारोबारी अजय गंगवाने (18) का आरोप है कि चंदन नगर पुलिस थाने के दो आरक्षकों ने चोरी के संदेह में कुछ दिन पहले उनके साथ अमानवीय बर्ताव किया। उन्होंने बताया कि पुलिस आरक्षकों ने गंगवाने को कथित तौर पर डंडे से पीटा, गंदा पानी पिलाया और उनके शरीर को अपने जूतों तले रौंदा। इस बीच, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फल व्यापारी के साथ कथित अमानवीय बर्ताव पर दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की संबद्ध धाराओं में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)