Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / नोएडा में नाबालिग से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में नाबालिग से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा : गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली किशोरी से कथित दुष्कर्म कर, वीडियो बनाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहता था और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था।

वहीं, नोएडा के ही फेस-3 पुलिस थाने में करीब एक महीने पहले दर्ज इसी तरह के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने रविवार को बताया कि शिकायत के मुताबिक नोएडा सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी से धीरज कुमार नामक युवक ने शनिवार को बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया। आरोपी, पीड़िता को अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। आरोपी मूल रूप से प्रदेश के औरैया जिले के रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि किशोरी के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई और पीड़िता का चिकित्सा परीक्षण कराया गया। एसीपी के मुताबिक पुलिस ने रविवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने अपराध स्वीकार कर लिया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नोएडा फेस-3 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने अप्रैल माह में शिकायत दर्ज कराई थी कि हाथरस निवासी राहुल सिंह ने उसके साथ मारपीट की और बलात्कार किया। महिला के मुताबिक आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही फेस-3 थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को हिंडन नदी के पुस्ता के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया गया है जिसमें महिला का कथित अश्लील वीडियो मौजूदा है। आरोपी को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)