Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / आबकारी विभाग की टीम ने भरवेली और धनसुआ में की छापामार कार्यवाही

मध्य प्रदेश / आबकारी विभाग की टीम ने भरवेली और धनसुआ में की छापामार कार्यवाही

– 47 हजार 250 का महुआ लाहन और कच्ची शराब जप्त

आम सभा, बालाघाट : बालाघाट जिले में कच्ची शराब के निर्माण, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है । इसी कड़ी में आज 13 जून को बालाघाट वृत्त के ग्राम भरवेली और धनसुआ में आबकारी विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर 47 हजार 250 का महुआ लाहन और कच्ची शराब जप्त की है।

जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आज 13 जून को छापामार कार्यवाहीकी गई। जिसमे ग्राम भरवेली एवँ धनसुआ मे लगभग 20 लीटर कच्ची शराब जप्त कर 4 प्रकरण पँजीबद्ध किया गया है । इसके बाद धनसुआ के जँगल मे नाला किनारे अलग अलग स्थानों से 26 मटकों, 7 डिब्बों एवँ 01 ड्रम मे भरा हुआ लगभग 675 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर एक प्रकरण पँजीबद्ध किया गया । जप्त महुआ लाहन के सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट किया गया है । जप्त महुआ लाहन की कीमत लगभग 47 हजार 250 रुपये है । आज 23 जून की इस कार्यवाही मे आबकारी उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल, आबकारी उपनिरीक्षक मदन कुलस्ते तथा हमराह स्टाफ समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)